भारत
करोड़पति चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, कारनामों का खुलासा हुआ
jantaserishta.com
22 Jan 2025 9:12 AM IST

x
है दिव्यांग.
पटना: बिहार के पटना में पुलिस ने एक करोड़पति चोर को पकड़ा है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिव्यांग है, उसने पटना के हर इलाके में चोरी की है. अब तक वह अकेले करोड़ों के जेवरात और कैश चुरा चुका है. रविवार की शाम उसे पटना के नेहरू नगर इलाके में एक घर से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम पाटलीपुत्र इलाके थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. लोगों ने पुलिस को बताया कि एक चोर चोरी के इरादे से एक व्यक्ति के घर में घुसा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा. आरोपी दिव्यांग था. उसका नाम पूछा तो उसने दिनेश उर्फ लंगड़ा बताया.
पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने जब आरोपी के बारे में पता किया तो सामने आया कि उसने पटना के सभी थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. अब तक वह करोड़ों का कैश और जेवरात चोरी कर चुका है. पटना में पिछले 13 साल से वह चोरी कर रहा था. पुलिस का कहना है कि आरोपी पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के मकान में रहता था. आरोपी के परिवार में कोई नहीं है.
आरोपी के पास ढाई लाख के गहने भी पुलिस ने बरामद किए हैं. वह बीते 13 साल में करोड़ों की चोरी कर चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक उसकी रिकवरी नहीं कर पाई है. आरोपी पैर से दिव्यांग है, उसने पटना के कई इलाकों में एक-एक दिन में 25 लाख के गहने और कैश की चोरी की है. थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





