- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri : खेत...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri : खेत में मिला विवाहिता का शव, गर्दन पर निशान
Sarita
26 Oct 2025 10:34 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के सरसवा गाँव के पास गन्ने के खेत में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव पड़ा मिला। उसके गले पर कटे का निशान मिला है। वह शुक्रवार शाम अपने मायके से ससुराल के लिए निकली थी, लेकिन रात भर घर नहीं लौटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी श्यामू यादव की 25 वर्षीय पत्नी नीलम यादव सात दिन पहले दिवाली पर अहिरन भकुरहिया गाँव स्थित अपने मायके आई थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह पैदल ही ससुराल के लिए निकल पड़ी। परिजनों के अनुसार, लोगों ने उसे धौरहरा तहसील बाईपास पर ई-रिक्शा पर चढ़ते देखा, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुँची।
शनिवार सुबह ग्रामीणों को सरसवा गाँव के बाहर गन्ने के खेत में नीलम का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गहरा घाव था और आस-पास खून बिखरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाई राकेश यादव की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि मामले की कई पहलुओं पर जाँच की जा रही है। खेत में लगे ब्लेड के तारों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
नीलम यादव का मायका जहाँ से उसका शव बरामद हुआ है, वहाँ से लगभग 15 किलोमीटर और ससुराल लगभग आठ किलोमीटर दूर है। सवाल यह उठता है कि जब वह ससुराल जाने के लिए निकली थी, तो आठ किलोमीटर दूर कैसे पहुँच गई। गाँव में चर्चा है कि नीलम का पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शादी के पाँच साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई। पुलिस फिलहाल इन सभी पहलुओं की जाँच कर रही है।
TagsLakhimpur Kheriखेतविवाहिताशवगर्दननिशानLakhimpur KheriFieldmarried womanbodyneckmarks जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





