- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : घर के अंदर...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : घर के अंदर चारपाई पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Sarita
6 April 2025 7:56 AM IST

x
Kanpurकानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार द्वितीय में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बरामदे में चारपाई पर युवक का नग्न शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी और एसीपी चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में पता चला है कि वह आठ साल पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। मूल रूप से हमीरपुर जिले के अरतरा मौदहा निवासी 40 वर्षीय विकास दीक्षित थिनर सप्लाई का काम करता था। परिवार में पत्नी जूली दीक्षित और 16 वर्षीय बेटी सान्या दीक्षित हैं। बेटी इंटर में पढ़ रही है। विकास के साले मनोज त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि उसने दो माह पहले ही अपना मकान बनवाया था।
उसने बताया कि करीब दस दिन पहले पत्नी जूली बेटी सान्या को लेकर हमीरपुर के रिसवा बुजुर्ग गांव स्थित अपने मायके गई थी। विकास यहां अकेला रह रहा था। मनोज ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को विकास से मिलने आया था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। फिर धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही मनोज ने बरामदे में देखा कि विकास नग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। मनोज ने उसे हिलाया तो विकास की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय और एसीपी चकेरी एसएस रामटेके समेत पुलिस बल पहुंचा और जांच की।
फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए गए। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि मृतक के पास शराब की बोतल पड़ी मिली है। साथ ही घर में अभी बिजली का कनेक्शन नहीं है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शराब के नशे में बिजली न आने से उसकी हालत बिगड़ी। इस पर मृतक ने कपड़े उतार दिए और चारपाई पर लेट गया और गर्मी के साथ ही दस्त से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। डीसीपी के मुताबिक मृतक के साले मनोज ने बताया कि विकास अपने पैतृक निवास हमीरपुर में एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था। वहीं गांव में उसके परिवार का पुराना विवाद भी चल रहा है। मनोज ने बताया कि जेल से छूटने के बाद विकास अपने परिवार के साथ कानपुर आ गया था। यहां थिनर सप्लाई का काम शुरू कर दिया था।
TagsKanpurचारपाईयुवकशवसनसनी Kanpurcotyoung manbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





