- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : घर से लापता...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : घर से लापता किसान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
Sarita
28 March 2025 8:36 AM IST

x
Bareilly बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक दिन पहले घर से लापता हुआ था, अब गुरुवार को उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरा मामला हाफिजगंज के गांव बीजामऊ का है, जहां 40 वर्षीय किसान संजीव कुमार एक दिन पहले घर से लापता हो गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह शव जंगल में जामुन के पेड़ से लटका मिला।
संजीव ने तौलिये के सहारे फांसी लगाई थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक संजीव की पत्नी सुमन ने बताया कि वह ज्यादातर समय गुमसुम रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में भी था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संजीव के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा संचित 10 साल का और छोटा बेटा ऋषि 8 साल का है।
TagsBareillyलापताकिसानशवजंगल Bareillymissingfarmerbodyforestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





