राजस्थान
पारंपरिक घरेलू विज्ञान से बीमारियों का उपचार कर स्वस्थ रह सकते है: Uttam Maheshwari
Gulabi Jagat
7 March 2025 7:11 PM IST
x
Bhilwara: शहर विधायक अशोक कोठारी के निर्देशानुसार आगामी स्वास्थ्य शिविर, विकास कार्यों तथा प्रदेश व केंद्र की जनकल्याण कारी योजनाओं की सूचनाओं के संदर्भ में विधायक कार्यालय पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य वैज्ञानिक उत्तम माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखनी चाहिए, संतुलित भोजन करने से ही शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है, पारंपरिक घरेलू विज्ञान से सामान्य व दुर्लभ बीमारियों का उपचार भी आसानी पूर्वक कर स्वस्थ रह सकते है तथा आपने मानव के जीवन मे स्वास्थ्य का महत्व, स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान की व मानव को स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक करने की सलाह देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। सरोज देवी फाउंडेशन के सरंक्षक तिलोकचंद छाबड़ा, अध्यक्ष सौरभ छाबड़ा व प्राणिन फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा बहन पटेल द्वारा दिनांक 8 व 9 मार्च 2025 को तीन सत्र में सेमिनार आयोजित होगा, जिसमें पहला सत्र 8 मार्च शनिवार को शाम 5 बजे, दूसरा सत्र 9 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे तथा तीसरा सत्र रविवार दोपहर 3.30 बजे आरसी व्यास स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित होगा। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला ने प्रदेश व केंद्र की जल कल्याण कारी योजना पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कांतिलाल जैन ने कहा कि वस्त्रनगरी में यह निःशुल्क स्वास्थ्य सेमिनार का होना स्वर्णिम अवसर है, ऐसा अवसर वस्त्रनगरी के लोगो को मिलना बहुत ही महत्वपूर्ण है।
सेमिनार में भाग लेने वाले लाभार्थी कार्यक्रम में समय से 15 मिनट पूर्व पधारें। विधायक अशोक कोठारी ने विधानसभा सत्र के दौरान जयपुर प्रवास से ही आयोजित कार्यक्रम की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी। शम्भू वैष्णव ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया। इस बैठक में राकेश कोठारी, आनंद चपलोत, ज्ञानमल नाहर, कैलाश जीनगर, दीनबंधु खत्री, लक्ष्मी कंवर राणावत, एडवोकेट हंसराज यादव, बालूराम अग्रवाल, भवानी शंकर दुधानी, रघु नेनावटी, गोपाल बांगड़, संजय राठी, नोरत पानगढ़िया, सीमा जांगिड़, दुर्गालाल बारेठ, सुमित्रा पूर्बिया, चंद्रशेखर शर्मा, माया पूर्बिया, ओमप्रकाश व्यास, विजय सिंह पुरावत, बादल सिंह राठौड़, सत्येंद्र तिवारी, उत्तम सुखलेचा, सचिन, अमन शर्मा, पार्षद सागर पांडे, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tagsपारंपरिक घरेलू विज्ञानबीमारियों का उपचारस्वस्थUttam Maheshwariजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





