भारत
हे भगवान! गोदाम में आग लगने के बाद जो हुआ...दहला इलाका, डर गए लोग
jantaserishta.com
7 March 2025 2:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी (Bhiwandi) में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां मनकोली इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लगने के बाद नाइट्रोजन सिलेंडर में जोरदार धमाके हुए, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस मामले की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
एजेंसी के अनुसार, ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासिन तड़वी ने बताया कि यह हादसा मनकोली इलाके के एक वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स में हुआ. अचानक आग लगने से गोदाम में मौजूद नाइट्रोजन सिलेंडर फट गए, जिससे धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई.
इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान शशिकांत पाल और सूरज गिरकर के रूप में हुई है. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. विस्फोट होने के बाद घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को लोगों ने दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अब इस घटना को लेकर प्रशासन यह जांच कर रहा है कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा मानकों का सही से पालन किया गया था.
फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग इस हादसे की विस्तृत जांच में जुटे हैं. प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, लेकिन असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





