
x
Bharatpur भरतपुर: बयाना सदर थाना क्षेत्र के टूंडपुरा गांव में शुक्रवार को 30 फीट गहरे सूखे कुएं में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान करौली के सूरौठ थाना क्षेत्र के रेजवास गांव निवासी रतन सिंह गुर्जर (75) के रूप में हुई है। वह 12 दिन से घर से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि रतन सिंह 3 फरवरी को गांव से बयाना के टूंडपुरा गांव में एक शादी समारोह में आए थे। दो दिन तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सूरौठ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
टूंडपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेतों में फसल देखने गए ग्रामीणों को कुएं से दुर्गंध आई। अंदर जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सदर थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह चाहर ने बताया कि सूरौठ थाना पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
TagsBharatpur30 फीटकुएंशवBharatpur30 feetwellbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





