
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/GZb53YXCBU
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका दौरे से भारत लौट आये हैं. पीएम मोदी 10 फरवरी 2025 को दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस गए थे. इसके बाद 12 फरवरी को प्रधानमंत्री अमेरिका के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुलाकात की. व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक फ्रांस यात्रा नई दिल्ली और पेरिस के रिश्तों को मजबूत करने वाली साबित हुई है. इस दौरान दोनों देशों ने 10 एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. भारत-फ्रांस ने जिन एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं उनमें - कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर भारत-फ्रांस घोषणापत्र, भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के लिए 2026 के लिए लोगो की लॉन्चिंग, फ्रांसीसी स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर स्टेशन एफ में 10 भारतीय स्टार्ट-अप की मेजबानी के लिए समझौता, उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों और लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी स्थापित करने के उद्देश्य की घोषणा, त्रिकोणीय विकास संबंधी सहयोग की घोषणा, मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास का संयुक्त उद्घाटन शामिल हैं.
Next Story





