
Odisha ओडिशा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पूरे राज्य में ध्यान, योग और प्राणायाम शिविर आयोजित किए गए। इसमें सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, युवा सेवा एवं खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज, सरकार के मुख्य सचिव मनोज आहूजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया और योग आसन किए। इससे पहले बोलते हुए सीएम ने कहा कि सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए और यह स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है। संबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य मंत्री रविनारायण नाइक, अन्य अधिकारी और सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। पुरी जिले के कोणार्क और कटक के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव, प्रभाती परिदा और अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।





