- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: एयरपोर्ट के...
महाराष्ट्र
Mumbai: एयरपोर्ट के शौचालय में नवजात का मिला शव , पुलिस की जांच जारी
Sarita
26 March 2025 12:59 PM IST

x
Mumbaiमुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब टॉयलेट के डस्टबिन में एक नवजात बच्चे का शव मिला। यह शव बीती रात करीब साढ़े दस बजे एयरपोर्ट के टॉयलेट में देखा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों समेत नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। मुंबई की सहार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस बच्चे को किसने फेंका, इसका पता लगाया जा रहा है। कपलर पर मिला था नवजात का शव इससे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले 'कपलर' पर एक नवजात बच्चे का शव मिला था। बच्चे का शव खून से लथपथ था, लेकिन उस पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। पुलिस ने बताया था कि पहली नजर में ऐसा लग रहा था कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद वहां फेंका गया है।
पुलिस के अनुसार, शव रेलवे स्टेशन के पास राजधानी कॉम्प्लेक्स में खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों के बीच कपलर पर पड़ा मिला। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा शव मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बच्चे को सावधानीपूर्वक निकाला गया और कलावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए एलएचएमसी मोर्चरी भेज दिया गया।
TagsMumbaiएयरपोर्टशौचालयनवजातशवपुलिसजांच Mumbaiairporttoiletnewbornbodypoliceinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





