मध्य प्रदेश

MP News: नाले में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

Sarita
13 May 2025 9:19 AM IST
MP News: नाले में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी शहर में छत्रसाल स्टेडियम के पीछे सुख नाला के पास सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला तब प्रकाश में आया जब दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि नाले के ऊपर बड़ी संख्या में पक्षी मंडरा रहे हैं और कई आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। यह दृश्य असामान्य लगा तो लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो नाले के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल सुनसान होने के कारण स्थानीय लोगों में हत्या का शक गहराने लगा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शव वाहन के जरिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शी राम भूषण सिंह ने बताया कि उन्होंने शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान देखे, जिससे पता चलता है कि
व्यक्ति
की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
उन्होंने बताया कि जिस जगह शव मिला है, वह काफी सुनसान है और आमतौर पर वहां लोगों की आवाजाही नहीं होती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Next Story