भारत

जहरीली शराब से हाहाकार, 12 लोगों की मौत

jantaserishta.com
13 May 2025 9:00 AM IST
जहरीली शराब से हाहाकार, 12 लोगों की मौत
x
FIR दर्ज.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि अमृतसर जिले के मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हुई. जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण), मनिंदर सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद शख्स कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से 12 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 की हालत गंभीर है. जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि जहरीली शराब से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story