मध्य प्रदेश

MP News: नवविवाहिता ने आम पाउडर समझकर खा ली चूहे मारने की दवा,मौत

Sarita
26 Feb 2025 7:21 AM IST
MP News: नवविवाहिता ने आम पाउडर समझकर खा ली चूहे मारने की दवा,मौत
x
MP News: अगर आप बिना जांचे कागज में लपेटा हुआ पाउडर खाते हैं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है ये जहर हो, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको मौत के मुंह में डाल सकती है। जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के मंडी मदार टेकरी इलाके में एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने आम का पाउडर समझकर चूहे मारने की दवा खा ली। मृतका की पहचान सना बानो के रूप में हुई, जिसकी शादी तीन साल पहले हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका सना बानो अक्सर आम का पाउडर खाती थी और इसी आदत के चलते उसने गलती से कागज में लपेटा हुआ चूहे मारने का जहर खा लिया। जहरीला पदार्थ उसके शरीर में जाने के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 48 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। उसने आम का पाउडर समझकर चूहे मारने की दवा खा ली थी। इलाज के दौरान तहसीलदार और महिला पुलिस अधिकारी ने सना बानो का बयान दर्ज किया था, जिसमें उसने स्वीकार किया था कि उसने आम का पाउडर समझकर चूहे मारने की दवा खा ली थी। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन जहरीले पदार्थ के असर से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी धीरज राज के मुताबिक शुरुआती जांच में यह हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी। सना बानो की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि वह अक्सर आमचूर खाती थी और शायद इसीलिए उसने अनजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मृतका के बयान और परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह हादसा लग रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह घटना याद दिलाती है कि किसी भी अनजान पदार्थ का सेवन करने से पहले पूरी जांच कर लेना जरूरी है। खास तौर पर पाउडर या चूरन जैसी चीजों को सही तरीके से स्टोर करके रखना चाहिए और उन पर लेबल लगाकर रखना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना से सीख लेते हुए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोबारा न हों।
Next Story