- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि,लाभ के कुछ नए अवसर मिलेंगे
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आप भाग ले सकते हैं। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा और अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ ले पाएंगे। आर्थिक प्रयास आपके आज सफल होंगे। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि,बेहतर अवसर भी मिलेंगे
वृषभ राशि के लिए आज महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहेगा। आपकी कोई मन की मुराद आज पूरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे और इनसे आपको आज सहयोग भ भी मिलेगा। जो लोग नया काम या कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं उन जातकों के लिए भी दिन आज लाभदायक होगा। आज कुछ बेहतर अवसर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए,अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि,कार्यों की सराहना होगी
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पा सकते हैं। कोई नया काम भी आज आप शुरू कर सकते हैं। आज आपके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा। आप आज धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
कर्क राशि, कुछ अच्छे बदलाव होंगे
कर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। माता और मातृपक्ष से आपको आज फायदा हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, इससे आपके काम में तेजी आएगी और कोई जरूरी काम जो अटक रहा था वह भी पूरा हो सकेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि,वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा
सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज विरोधियों की चाल को नाकाम करने में सफल रहेंगे। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा हो सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे। आप कुछ निवेश भी करेंगे और भविष्य में इसका आपको फायदा मिलेगा।
कन्या राशि,वाणी और व्यवहार पर संयम रखें
कन्या राशि के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। किसी बात को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। आपके लिए जरूरी है कि आप आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खाने पीने की आदतों पर ध्यान दें।
तुला राशि,कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी
तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपकी किसी समस्या का आज समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आप अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। बच्चों की ओर से मन आपक कुछ उलझन में रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि,कोई अच्छी खबर मिल सकती है
वृश्चिक राशि के जातकों को आज घर परिवार में लाभ और सहयोग मिलेगा। आपको सरकारी संस्थानों और कार्यों से लाभ मिल सकता है। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने का विचार किया है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। आज आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा। आज आपको अचानक अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सामाजिक क्षेत्र के काम में शामिल होने का आपको मौका मिल सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम बना रहेगा।
धनु राशि,लाभदायक रहेगा आपका दिन
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी और आप आज प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। नौकरी में आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज बचत योजनाओं में भी धन का निवेश कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि,आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको कोई मामला अदालत मं फंसा है तो इसमें आपको आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर अचानक कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में आप आज भाग ले सकते हैं। परिवार के लोगों से आपको आज सहयोग मिलेगा। और आपके घर में आज कुछ शुभ काम का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि, शुभ और लाभदायक दिन
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक योजना आज सफल हो सकती है। अगर आज आप बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा का भी आज संयोग बना सकता है। आप आज किसी शुभ काम पर धन खर्च कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है।
मीन राशि, प्रतियोगिता में आप आज सफलता पाएंगे
मीन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। लेकिन संतान से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप आज चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है इसमें सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।





