- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: डैम में मिला...

x
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के हथाईखेड़ा डैम में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले पिता से विवाद के बाद घर से निकला था. युवक की स्कूटी भी डैम के पास मिली है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवक का नाम गौरव है और युवक ठेकेदारी का काम करता था. 19 फरवरी को युवक का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, मृतक के भाई दीपक का कहना है कि पिता और भाई के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था|
इसके बाद युवक गुस्से में घर से निकल गया था, युवक की काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका, गुरुवार को फिर से तलाश शुरू की गई, इस दौरान उसकी कार डैम के पास देखी गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने तलाश की तो युवक का शव पानी में मिला, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है|
TagsMPडैमयुवकशवMPdamyoung manbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





