
पंजाब। आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में करारा झटका लगा है. इसके बाद तमाम अटकलों का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का पावर सेंटर अब दिल्ली से पंजाब में शिफ्ट हो सकता है. इन्हीं अटकलों और राजनीतिक दावों के बीच एक ही दिन में पंजाब में तीन बड़े घटनाक्रम हुए. जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
पंजाब सरकार ने शुक्रवार शाम को सबसे पहले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से प्रशासनिक सुधार विभाग छीन लिया. जिसके लिए पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान की सलाह पर गजट नोटिफिकेशन जारी किया. अब धालीवाल केवल एनआरआई मामलों को संभालेंगे.
दूसरा बड़ा घटनाक्रम भी शुक्रवार शाम को ही हुआ, जब पंजाब के गृह विभाग ने 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस आयुक्त (सीपी) और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शामिल हैं. इस फेरबदल में फिरोजपुर और लुधियाना रेंज के डीआईजी, एआईजी इंटेलिजेंस, एआईजी क्राइम, गवर्नर के एडीसी, गुरदासपुर, अमृतसर (ग्रामीण), बरनाला, खन्ना, श्री फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना (ग्रामीण), फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर के एसएसपी बदले गए हैं.





