- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur:खौफनाक...
मध्य प्रदेश
Jabalpur:खौफनाक वारदात,शरीर के 5 टुकड़े कर नाले में फेंका
Sarita
14 May 2025 10:12 AM IST

x
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नंदन विहार कॉलोनी के नाले में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिला. यह शव पांच टुकड़ों में कटा हुआ था. बताया जा रहा है कि शव के ये टुकड़े करीब तीन से चार दिन पहले काटे गए थे और सिर अभी भी गायब है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है|
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के दोनों हाथ, पैर और धड़ के हिस्से नाले से अलग-अलग बरामद किए गए हैं, जबकि सिर गायब है. शव की हालत काफी खराब थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों से नाले में पड़ा था. गर्मी और नाले में पड़े रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुका था. पुलिस को शव की कलाई पर "मंजू" और "परम" नाम खुदा हुआ मिला है. जिससे युवक की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों की सूचना पर गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर शव के टुकड़े बरामद किए।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि किसी रंजिश या विवाद के चलते हत्या की गई होगी। जिस बेरहमी से शव को टुकड़ों में काटा गया है, उससे लगता है कि यह किसी अपराधी का काम है। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात युवक की पहचान और आरोपी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान भी कर रही है। साथ ही जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है।
TagsJabalpurवारदातशरीरटुकड़ेनालेJabalpurincidentbodypiecesdrainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





