
x
Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई है. यहां एक महिला का शव सूटकेस में मिला है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी. वह पिछले महीने अपने पति के साथ बेंगलुरु आई थी. वहीं मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है|
दरअसल, बेंगलुरु में गुरुवार को 32 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ. महिला का शव सूटकेस में मिला था. पुलिस ने घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर पुणे भाग गया. पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया
जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी में काम करने वाला दंपत्ति घर से ही काम कर रहा था और पिछले एक साल से डोड्डाकन्नहल्ली में रह रहा था। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि वे दोनों हुलीमायु थाना क्षेत्र के डोड्डाकम्मनहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव एक सूटकेस में मिला। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के 8 से 10 निशान मिले हैं। उन्होंने बताया, "आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या के पीछे का मकसद पता चलेगा।"
TagsKarnatakaपतिपत्नीहत्याशवसूटकेसगिरफ्तार Karnatakahusbandwifemurderbodysuitcasearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





