- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: आतंकी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: आतंकी नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 2 दबोचे
Sarita
21 Dec 2025 11:57 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (OGW) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हीरपोरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हीरपोरा गांव से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में हीरपोरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 73/2025 दर्ज की गई है। मामला गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलगाम जिले के यारिखा निवासी मोहम्मद शफी वागे के पुत्र अहसान अहमद वागे और कुलगाम जिले के लासियो बोनपोरा निवासी मोहम्मद अमीन भट के पुत्र राहिल अहमद भट के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका संबंध किन आतंकी संगठनों से था और नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
TagsJammu-Kashmirआतंकीनेटवर्ककार्रवाईJammu and Kashmirterrorismnetworkaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





