छत्तीसगढ़

माना बाईपास लूटकांड का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Dec 2025 12:30 AM IST
माना बाईपास लूटकांड का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस ने माना बाईपास क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी गोपी साहू ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 दिसंबर 2025 को वह हाईवा वाहन क्रमांक CG 07 DB 8082 से राजिम की ओर रेत लेने जा रहा था। इसी दौरान माना बाईपास में वाहन साइड में लगाकर नीचे उतरते समय मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों और किसी धातु से मारपीट की तथा उसकी जेब से नगद राशि, मोबाइल फोन, हेडफोन, पर्स और हाईवा वाहन की चाबी लूटकर फरार हो गए।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी माना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित से विस्तार से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों के हुलिए और वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन के बारे में सूचनाएं जुटाई गईं। जांच के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने चेतन मंडावी और हितेश कुमार साहु उर्फ हित्तु को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चेतन मंडावी जिला धमतरी के थाना सिटी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में धमतरी जिले से जिला बदर चल रहा है। उसके खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट, जुआ एक्ट, आगजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस लूटकांड में उसकी संलिप्तता से क्षेत्र में अपराध की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 344/25, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीटर और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Tagsरायपुर पुलिसमाना थानालूटकांडहिस्ट्रीशीटर आरोपीचेतन मंडावीएंटी क्राइम यूनिटसाइबर यूनिटमोबाइल लूटबाइक जब्तबीएनएस धारा 309(4)Raipur PoliceMana Police Stationrobbery casehistory-sheeter accusedChetan MandaviAnti-Crime UnitCyber ​​Unitmobile robberybike seizedBNS Section 309(4)छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story