जम्मू और कश्मीर

Jammu and Kashmir:जेल में चली गोलियां, दो पुलिसकर्मी घायल

Sarita
17 Feb 2026 8:59 AM IST
Jammu and Kashmir:जेल में चली गोलियां, दो पुलिसकर्मी घायल
x
Jammu and Kashmir: जम्मू के आर.एस. पुरा इलाके स्थित बाल सुधार गृह (जुवेनाइल जेल) में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर गोली चलने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जुवेनाइल जेल में बंद एक कैदी ने पर गोली चलाई, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागने वालों में दो कैदी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
फायरिंग की घटना के दौरान तीन बाल कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों कैदियों को भागते हुए देखा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि जेल के भीतर हथियार कैसे पहुंचा और सुरक्षा में चूक कहां हुई। फरार कैदियों की तलाश जारी है।तीनों आरोपी पिस्तौल लेकर भागे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने घटनास्थल का दौरा किया और फिलहाल बैठक कर रहे हैं।
Next Story