भारत
मृतका की आत्मा बुलाने के लिए किया तंत्र-मंत्र, आरोपी ने उगला सच
jantaserishta.com
17 Feb 2026 8:02 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
इंदौर: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अंकल गली स्थित एक फ्लैट से 13 जनवरी को युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था. फ्लैट से तेज बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे में पलंग पर युवती का शव पड़ा मिला. शव कई दिन पुराना बताया गया. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई.
जांच में सामने आया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में उसके पिता ने दर्ज कराई थी. पिता ने बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने बेटी को कलेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी.
पुलिस ने घटनास्थल की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई. पता चला कि यह फ्लैट युवती के साथ पढ़ने वाले उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया ने किराए पर लिया था. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था. लेकिन शादी को लेकर परिवार के इंकार से दोनों में विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन दोनों फ्लैट पर पहुंचे थे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर फिर झगड़ा हुआ.
आरोप है कि गुस्से में पियूष ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे रस्सी से बांधा भी था. इसके बाद वह शव के पास कुछ समय रुका और फिर फ्लैट बंद कर फरार हो गया.
आरोपी इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा और होटल में रुका. जांच में यह भी सामने आया कि उसने होटल के कमरे में तांत्रिक क्रिया कर युवती की आत्मा बुलाने की कोशिश की. बाद में वह मुंबई पहुंचा और लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा.
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है और उससे गहन पूछताछ जारी है. डिजिटल साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





