- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu kashmir: पुलिस ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu kashmir: पुलिस कार्रवाई, ट्रक को पकड़कर 36 मवेशियों को बचाया
Sarita
1 Feb 2026 11:57 AM IST

x
Jammu kashmir: जम्मू पुलिस साउथ ज़ोन ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पोस्ट सैनिक कॉलोनी की टीम ने एक ट्रक को पकड़कर 36 मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया। यह कार्रवाई एसपी साउथ, एसडीपीओ ईस्ट और थाना चन्नी हिमत के एसएचओ की निगरानी में की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जम्मू जिले में पहले भी कई मामलों में शामिल एक कुख्यात पशु तस्करी गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है और मवेशियों को गैरकानूनी तरीके से कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के अनुसार, ट्रक नंबर JK19A-5950 में मवेशी भरकर एनएचडब्ल्यू कुंजवानी से सैनिक कॉलोनी की ओर ले जाए जा रहे थे।
सूचना मिलते ही सैनिक कॉलोनी के कश्मीर बार के पास नाका लगाया गया। शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध ट्रक को कुंजवानी की तरफ से आते हुए रोका गया। पुलिस के रोकने पर ट्रक चालक और उसका एक साथी नीचे उतरकर हंगामा करने लगे और जांच का विरोध किया। दोनों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रक को वहीं छोड़ दिया।
ट्रक की जांच करने पर उसमें 17 गायें, 18 बैल और एक मृत बैल, कुल 36 मवेशी पाए गए। सभी जानवरों को रस्सियों से बेरहमी से बांधा गया था। वे भूखे-प्यासे थे और ट्रक क्षमता से कहीं अधिक भरा हुआ था, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 57/2026, धारा 223/132/111 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत थाना चन्नी हिमत में मामला दर्ज कर लिया है। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।जम्मू पुलिस साउथ ज़ोन ने साफ किया है कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था और मानवीय मूल्यों की रक्षा की जा सके।
TagsJammu kashmirपुलिसकार्रवाईJammu and Kashmirpoliceaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





