छत्तीसगढ़

बोरिंग के दौरान जमीन फटा Video, पड़ोस में रहने वाला बाल-बाल बचा

Nil dhankar
1 Feb 2026 8:57 AM IST
बोरिंग के दौरान जमीन फटा Video, पड़ोस में रहने वाला बाल-बाल बचा
x

बिलासपुर। एक निर्माणधीन प्लॉट पर बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग मशीन के हाई प्रेशर के कारण पड़ोसी के मकान का बोरिंग पाइप अचानक फट गया, जिससे जमीन फाड़कर पानी की भीषण धार फूट पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के एक इलाके में स्थित प्लॉट पर भारी मशीनों के जरिए बोरिंग का काम किया जा रहा था। जब मशीन काफी गहराई तक पहुँची, तो अचानक जमीन के नीचे बन गया। यह दबाव इतना जबरदस्त था कि पास ही स्थित पड़ोसी के घर के बोरिंग पाइप को उसने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

आपको बता दें वीडियो में देखा जा सकता है की अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई घर के आंगन के पास की जमीन फट गई। देखते ही देखते वहां से पानी का एक ऊंचा फव्वारा फूट पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के लोग दहशत में आ गए और काम को तुरंत रुकवाया गया। इस पूरे घटना के बाद मोहल्ले में काफी देर तक अफरा-फ्री का माहौल रहा।


Next Story