जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir:सेना का ताबड़तोड़ ऑपरेशन जारी, गोलियों से भुना एक आतंकी

Sarita
5 Feb 2026 9:50 AM IST
Jammu-Kashmir:सेना का ताबड़तोड़ ऑपरेशन जारी, गोलियों से भुना एक आतंकी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना ने इसकी पुष्टि की है।सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि किश्तवाड़ के दिछार इलाके में चल रहे एक संयुक्त अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से दोबारा संपर्क स्थापित हुआ।
सेना के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:45 बजे दिछार क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के दौरान भाग रहे आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई। इस संयुक्त अभियान में सेना की CIF डेल्टा यूनिट, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान शामिल हैं।सेना ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया है, जबकि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस संबंध में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Next Story