- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: National Highway पर शव रख कर जोरदार प्रदर्शन, परिजनों ने की न्याय की मांग
Sarita
23 Nov 2025 8:27 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जिला सांबा के बड़ी ब्राह्मणा के बुडोई गांव में एक महीने पहले कुछ लोगों ने मंगल दास पर लोगों ने हमला कर दिया था और अब एक महीने के बाद एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने रोष प्रकट करते हुए जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी ब्राह्मणा में शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अचानक हुए विरोध के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिवार का आरोप है कि 30 अक्टूबर को मंगल दास पर हुए हमले के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी को लेकर वे न्याय की मांग करते हुए धरने पर बैठे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और मार्ग खाली करने के बाद रास्ता खोला गया।
TagsJammu-KashmirHighwayशवप्रदर्शनJammu and Kashmirbodyprotest जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





