हरियाणा

Haryana : बंद कमरे में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच

Sarita
20 Jan 2026 6:58 AM IST
Haryana : बंद कमरे में मिली युवक की लाश,  पुलिस कर रही जांच
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के किला थाना क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में सुनील नाम के शख्स की गर्दन कटी लाश मिली। युवक के परिजनों का कहना है कि जब वह कमरे में पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैनी कॉलोनी के अमन ने बताया कि उसका भाई सुनील उनके पास के ही कमरे में रहता था। सुनील की पत्नी सीमा अपने मायके में रह रही थी। रविवार शाम को जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिस पर उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने देवर को फोन कर इसकी सूचना दी।
इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे परिजनों ने एक बच्चे को दरवाजे के ऊपर बनी रोशनदान से कमरे में घुसाकर अंदर से कुंडी खुलवाई तो देखा कि सुनील का खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सुनील की गर्दन पर कट के निशान थे। परिजनों ने तुरन्त ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि सुनील ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस अभी जांच में जुटी है।
Next Story