
x
Haryana: सेक्टर 28 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर सीमेंट की बोरी लेकर चलने के दौरान एक श्रमिक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। उपचार के दौरान सोमवार रात श्रमिक की मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मूल रूप से बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय सद्दाम के रूप में की गई। बताया जाता है कि सद्दाम अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ गांव वजीराबाद में रहते थे और श्रमिक का काम करते थे।
अन्य श्रमिकों ने बताया कि इस समय सद्दाम व कुछ अन्य लोग सेक्टर 28 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। सोमवार शाम काम के दौरान जब सद्दाम सीमेंट की बोरी लेकर पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह पांच मंजिल से नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें काफी चोटे आईं। अन्य श्रमिक उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग बंगाल से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है।
TagsHaryanaपांचवी मंजिलजमीनश्रमिकमौतHaryanafifth floorgroundworkerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





