
x
Haryana: महिला किराएदार से किराया मांगना एक मकान मालिक को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद महिला ने मकान मालिक पर रेप का आरोप लगाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला किराए के पैसों के विवाद का निकला जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, 17 जनवरी को बादशाहपुर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से एक सूचना इंदिरा कॉलोनी बादशाहपुर में एक महिला के साथ रेप के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शिकायकर्ता महिला से संपर्क किया गया।
महिला द्वारा बताया कि वह थाना में आकर अपनी शिकायत देगी। महिला की पहचान अलवर राजस्थान की रहने वाली वैष्णव के रूप में हुई। महिला ने थाने में आकर अपने ब्यान अंकित कराए कि यह परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी बादशाहपुर में रहती है। मकान मालिक के एक रिश्तेदार द्वारा मकान का किराया मांगा तो उस व्यक्ति के साथ इसकी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते इसने पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-1091 पर बलात्कार/इज्जत लूटने की झूठी सूचना दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई की गई है।
TagsHaryanaमहिलामकान मालिकरेपआरोपगिरफ्तारHaryana: Womanlandlordrapeallegationwoman arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





