छत्तीसगढ़

रायपुर: वायरल विडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल

jantaserishta.com
9 Feb 2026 6:54 PM IST
रायपुर: वायरल विडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल
x
रायपुर: थाना आज़ाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में गंडासा लेकर आम लोगों को आतंकित करते हुए डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट ज़ोन) संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को तत्काल संबंधित व्यक्ति की पतासाजी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आज़ाद चौक के नेतृत्व में थाना आज़ाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान भावेश जंघेल के रूप में की गई। पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से स्टील का एक बड़ा गंडासा जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना आज़ाद चौक में अपराध क्रमांक 34/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
जानकारी के मुताबिक भावेश जंघेल हिस्ट्रीशीटर नहीं है ना ही आदतन अपराधी है। गलत संगत और नशे के कारण ऐसा कृत्य कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी - भावेश जंघेल उर्फ राहुल पिता स्व0 विनोद जंघेल उम्र 24 वर्ष निवासी रामकुण्ड बगीचा पारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null