हरियाणा

Haryana Weather: इस वजह से आज रात से बदलेगा मौसम

Sarita
18 Nov 2025 8:09 AM IST
Haryana Weather: इस वजह से  आज रात से बदलेगा मौसम
x
Haryana Weather: हरियाणा में आज रात मौसम बदलेगा। राज्य में एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादल छा सकते हैं। बादल छाने से ठंड बढ़ सकती है। रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ हल्की से मध्यम गति से चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है, खासकर रात में।
दिन में अभी भी धूप खिली हुई है। आज रात मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इसके अलावा, हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, खासकर राजस्थान की सीमा से लगे हरियाणा के इलाकों में।
हिसार में राज्य में सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ में 7.5 डिग्री, नारनौल में 8.0 डिग्री, सिरसा में 8 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, करनाल और सोनीपत में तापमान 8 डिग्री के करीब पहुँच गया। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
आईएमडी चंडीगढ़ बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। सिरसा में सबसे ज़्यादा 29.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। रोहतक में 24.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ ​​रहेगा। हालाँकि, आने वाले दिनों में सुबह और देर रात हल्का कोहरा छा सकता है और शीतलहर चल सकती है।
Next Story