हरियाणा

Haryana Weather: अगले तीन घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश

Sarita
3 Sept 2025 8:42 AM IST
Haryana Weather: अगले तीन घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश
x
Haryana Weather: हरियाणा में कुछ ही देर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सुबह 6.35 बजे यह अलर्ट जारी किया गया है।
जिसके अनुसार, अगले तीन घंटों में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, जींद जिलों में हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी संभव है।
Next Story