छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी आज GST परिषद की बैठक में होंगे शामिल

Nil dhankar
3 Sept 2025 8:35 AM IST
मंत्री ओपी चौधरी आज GST परिषद की बैठक में होंगे शामिल
x

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में आज से जीएसटी काउंसिल परिषद की 56वीं बैठक आयोजित होगी। इस दो दिवसीय बैठक से संबंधित नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका था। बैठक में जीएसटी से जुड़े अगली पीढ़ी के सुधारों का प्रस्ताव रखा जाएगा। GST परिषद की बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जीएसटी के मौजूदा चार कर स्लैब की जगह सिर्फ दो टैक्स स्लैब का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके साथ ही इस बैठक में जीएसटी रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड से जुड़े सुधारात्मक प्रस्ताव भी सभी के सामने रखे जाएंगे।

मिली जानकारी के लिए अनुसार, जीएसटी काउंसिल परिषद की 56वीं बैठक में GST रिफॉर्म पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। वहीं दिल्ली में होने वाली GST परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, बैठक में लिए जाने वाले फैसलों के बाद बहुत सी चीजों के दामों में कमी आएगी और इससे आम जनता को फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, नए बिल से अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा और कंजंप्शन आगे बढ़ेगा जिससे महंगाई भी कम होगी।

Next Story
null