हरियाणा

Haryana Weather : कड़ाके की ठंड, .इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

Sarita
10 Jan 2026 10:12 AM IST
Haryana Weather  : कड़ाके की ठंड, .इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
x
Haryana Weather : हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शीतलहर चलेगी। ठंड से 13 जनवरी तक राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
सूबे में सर्दी का असर अभी कम नहीं हुआ है। हिसार में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, करनाल में 4.8 डिग्री, नारनौल में 4.5 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में रातें सर्द रहीं, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से करीब 2.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरुग्राम (केवीके) में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और करनाल में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
Next Story