छत्तीसगढ़

शंकर नगर निवासी वकील से ठगी, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज

Nil dhankar
10 Jan 2026 9:41 AM IST
शंकर नगर निवासी वकील से ठगी, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर के रहने वाले वकील विजय कुमार दास से 55 हजार की ठगी हुई है। ठगों ने उन्हें नवकार ज्वेलर्स को पैसे देने की बात कहकर रकम ले ली और जब वकील ने पैसे ट्रांसफर करने के बाद रसीद मांगी तो रिप्लाई नहीं किया।

वकील ने नवकार ज्वेलर्स के कर्मचारियों से जानकारी पूछी तो उन्होंने पैसे के लिए मैसेज नहीं करने और पैसा सर्राफा फर्म के खाते में ना आने की बात बताई। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। वकील की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील विजय कुमार दास ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की शाम को जब रायपुर कोर्ट परिसर में अपना काम कर रहे थे। इस दौरान नवकार ज्वेलर्स से उनको वॉट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में 55 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात लिखी थी।

नवकार ज्वैलर्स से मैसेज आने पर उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए और स्क्रीन शॉट फर्म के नंबर पर भेजा। रिप्लाई नहीं आने पर कॉल किया तो नवकार ज्वैलर्स से पता चला कि उनका व्हाट्सप साइबर ठगों ने हैक कर लिया।नंबर से किसी भी तरह का मैसेज उनके पास नहीं भेजा गया है और ना ही उनका पैसा पहुंचा है। वकील ने अपनी पत्नी को जानकारी देकर लिखित शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null