
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में फिर से ठंड शुरू हो गई है। यहां रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में 5 दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिलेगी। वहीं, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।
9 से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ
आपको बता दें कि 28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी का अहसास होने लगेगा। किसान सिंचाई न करें
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही किसानों से कहा गया है कि वे गेहूं की फसल पर लगातार नजर रखें और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाएं।
TagsHaryanaWeatherठंडीहवाएंमौसमHaryanaColdWindsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





