
x
Haryana हरियाणा: हिसार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियों में अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज लपटों और घने धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में बुलेट, स्कूटी और अन्य बाइक समेत 3 कारें और 11 दोपहिया वाहन आ गए। इनमें एक आई-20 कार भी थी, जो चार महीने पहले ही खरीदी गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की दो कारें भी जल गईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पानी से आग पर काबू नहीं हो रहा था, इसलिए फोम केमिकल का इस्तेमाल किया गया। करीब 40 लीटर केमिकल फोम का इस्तेमाल कर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो कारों को बचा लिया गया। लोगों ने शीशे तोड़कर गाड़ियों को आग से दूर खींचा, जिससे वे जलने से बच गईं।फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी संदिग्ध गतिविधि की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
TagsHaryanaपार्किंगगाड़ियोंआगहड़कंपHaryanaparkingvehiclesfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





