भारत

लग्जरी होटल मारपीट LIVE वीडियो...खराब गुलाब जामुन के बाद बिगड़ी बात

jantaserishta.com
19 April 2025 11:00 AM IST
लग्जरी होटल मारपीट LIVE वीडियो...खराब गुलाब जामुन के बाद बिगड़ी बात
x
वीडियो सामने आया.
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर शहर के एक लग्जरी थ्री स्टार होटल में बीती रात करीब 3 घंटे तक हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि यहां खाने की गुणवत्ता को लेकर व्यापारी परिवार और होटल कर्मचारियों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई. इसके बाद व्यापारी पक्ष ने होटल प्रबंधन पर गेट लगाकर बंधक बनाने और बाहर के लोग बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया. वहीं होटल प्रबंधन ने दूसरे पक्ष पर नशे में होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
घटना बीती रात शहर के पाली रोड स्थित थ्री स्टार होटल राधिका विलास की है. जहां शहर के किराना व्यापारी दिनेश बंसल ने अपनी शादी की सालगिरह के लिए खाने का आयोजन रखा था. लेकिन रात 11 बजे व्यापारी दिनेश बंसल के पक्ष के लोगों और होटल कर्मचारियों में खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद हो गया. व्यापारी पक्ष का आरोप था कि खाने में रखे गए गुलाबजामुन खराब थे. इस दौरान होटल के कर्मचारी और व्यापारी पक्ष के लोगों में विवाद हो गया. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और जमकर मारपीट होने लगी.
बताया जा रहा है कि व्यापारी पक्ष होटल कर्मचारियों पर अभद्रता करने, बंधक बनाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए होटल के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की. वहीं कर्मचारी मेन गेट के बाहर चले गए. व्यापारी पक्ष का आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने मेन गेट बंद कर दिया और हमें बंधक बना लिया. सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और होटल संचालक मनोज सर्राफ भी पहुंच गए. यहां भी काफी देर तक बवाल चला और पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हुआ.
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों पक्षों ने कोतवाली में आवेदन देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है. किराना व्यापारी दिनेश बंसल ने बताया कि मेरी एनिवर्सरी थी तो 500 रुपए प्रति प्लेट से खाना ऑर्डर किया था. एनिवर्सरी के कार्यक्रम के बाद हम लोगों ने खाना खाया, लेकिन खाने की गुणवत्ता खराब थी. साथ ही गुलाबजामुन भी अच्छे नहीं थे. इससे कुछ लोगों को उल्टियां भी हो गईं. जिसको लेकर शिकायत की तो कर्मचारियों ने हमारे साथ मारपीट की. इस पर हमारे साथ मौजूद लोगों ने भी मारपीट की. जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने बाहर से लोग बुला लिए और हमें पिटवा दिया.
इसके बाद होटल कर्मचारियों ने मेन गेट का ताला लगाकर सभी को बंधक बना लिया. वहीं, होटल संचालक मनोज सर्राफ ने आजतक को फोन कॉल पर बताया कि इन लोगों ने 50 लोगों का खाना ऑर्डर किया था, लेकिन जब खाना शुरू हुआ तो इन्होंने संख्या बढ़ा दी. जिसमें हमारी 87 प्लेट लग गई. अब 50 आदमी के खाने में अचानक 87 लोग हो जाएं तो खाना बनाने में थोड़ी अव्यवस्था होना स्वाभाविक है. खाने की गुणवत्ता का कोई इश्यू नहीं था. इनके कुछ लोग ड्रिंक किए हुए थे और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे. हमारे 2-3 कर्मचारी इन्हें कैसे बंधक बना सकते हैं. वे तो बचने बाहर आ गए और गेट लगा दिया और मुझे फोन किया. मैंने 5 मिनट में गेट खुलवा दिया. रात को ही मामला सुलझ गया था, लेकिन इन्होंने सुबह थाने में आवेदन दे दिया, तो हमने भी इनके खिलाफ आवेदन दिया है.
इधर मामले में सिटी कोतवाली थाने के जांच अधिकारी जेनेश पाल सिंह का कहना है कि होटल में विवाद के बाद दोनों पक्षों ने लिखित आवेदन दिए हैं. तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story