
x
Haryana हरियाणा: 24 फरवरी को फरीदाबाद जिले के लतियापुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक लड़की और एक गर्भवती महिला घायल हो गई। इस झगड़े में महिला के बच्चे की मौत हो गई। यह झगड़ा आपसी रंजिश के चलते हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला के गर्भ में 3 महीने का बच्चा था, जिसके पेट में लात लगने से बच्चे की मौत हो गई, जबकि लड़की हाथ में चाकू लगने से घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। हमारा आरोपी पक्ष से कोई झगड़ा नहीं हुआ। झगड़ा किसी और का था, लेकिन आरोपी पक्ष ने पुरानी रंजिश रखते हुए हमारे घर पर हमला किया और महिलाओं को घायल कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। हालांकि एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है और महिला अस्पताल में है। महिला के अस्पताल से बाहर आते ही दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
TagsHaryanaरंजिशअजन्मेबच्चेबलिHaryanarivalryunbornchildsacrificeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





