
x
Haryana : हरियाणा के झज्जर में दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार कई लोग घायल हुए हैं। गांव महराना बस स्टैंड के पास रोडवेज बस निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 9 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेरी और झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बहादुरगढ़ से एक निजी बस और रोडवेज बस बेरी के लिए चली थी। निजी बस जब महराना बस स्टैंड पर सवारियों को उतारकर चलने लगी तो पीछे से आ रही रोडवेज बस चालक ने निजी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके चलते चालक साइड से निजी बस को टक्कर लग गई। हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
TagsHaryanaदोबसोंटक्करचीख-पुकारtwobusescollisionscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





