
x
Haryana हरियाणा: टोहाना में देर शाम तेज आंधी के कारण डांगरा रोड स्थित गीता कॉलोनी में एक मकान में खड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान मालिक रघु ने बताया कि वह अखबार बेचता है। शाम को उसकी मां मूर्ति देवी व भतीजी घर के आंगन में बैठी थीं, तभी अचानक नीम का पेड़ दीवार पर गिर गया। पेड़ के अचानक गिरने से दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई।
रघु ने बताया कि वह अखबार बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है। इसलिए मेरी सरकार से अपील है कि उसकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं पार्षद सतीश पुरी ने बताया कि शाम को तेज आंधी के कारण रघु के मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार को रघु की मदद करनी चाहिए।
TagsHaryanaआंधीघरदीवारपेड़Haryanastormhousewalltreeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





