
x
Haryana हरियाणा: पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बूड़िया के फतेहगढ़ पुल के पास हुई। रविवार को यहां पांच दोस्त नहर में नहा रहे थे। इस दौरान नहाते समय तीन दोस्त पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर राजीव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों के शव नहर से बाहर निकाल लिए, जबकि दो अन्य दोस्त सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, सभी मृतकों की उम्र 12 से 15 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर का वह हिस्सा जहां लड़के नहा रहे थे, काफी गहरा और खतरनाक है। यहां पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।
TagsHaryanaनहरलड़केशवबरामद Haryanacanalboysbodiesrecovered जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





