
x
Haryana हरियाणा: फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बुधवार सुबह बम की अफवाह उड़ी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। पुलिस ने लघु सचिवालय में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी और लघु सचिवालय के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन भी पहुंचे। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी लघु सचिवालय में मौजूद रहे।
यह कवायद करीब 1 घंटे तक चलती रही। उसके बाद हिसार से बम स्क्वायड सीआईडी हरियाणा की टीम फतेहाबाद के लघु सचिवालय पहुंची। इस टीम में करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे। बम डिटेक्शन उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से लघु सचिवालय के पीछे की तरफ ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही।एहतियात के तौर पर लघु सचिवालय की दूसरी बिल्डिंग जहां ई-दिशा केंद्र है, वहां भी सतर्कता बरती जा रही है।
TagsHaryanaलघु सचिवालयउड़ानेधमकीदहशतHaryanaMini Secretariatbombingthreatpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





