
x
Haryana हरियाणा: देर शाम आए तूफान ने क्षेत्र में काफी तबाही मचाई। पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अंबाला रोड पर डीएवी कॉलेज के सामने एक बड़ा सफेदा का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे आसपास की बिजली की तारें टूट गईं। पेड़ की चपेट में आने से कई बाइक और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा तूफान के दौरान गांव दीवाना के खेतों में लगी आग चारों तरफ फैल गई। जो गांव के बाहरी इलाके में बने घरों में भी घुस गई। हादसे के दौरान जब आग गांव में तेजी से फैल रही थी तो लोगों ने अपने पशुओं को छोड़ दिया और उन्हें इधर-उधर भगा दिया। तब जाकर उनकी जान बच पाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।
जिसके बाद तहसीलदार विनीति अपनी टीम के साथ बचाव कार्य के लिए पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन ब्रिगेड भी अपना सामान लेकर गांव पहुंची। आग के दौरान गांव दीवाना में मायाराम का निर्माणाधीन मकान जल गया। इसमें काम चल रहा था। जिसमें लकड़ी के दरवाजे आदि रखे हुए थे। मकान की नीचे की छत का सारा पीवीसी सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा आग से मोबाइल टावर को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, सरस्वती वन रेंज के गांव खेड़ी शीशगरान व स्योंसर में भी आग लगने की सूचना है। देर शाम तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका था।
TagsHaryanaआंधी-तूफानआगगांवोंतबाहीHaryanastormfirevillagesdestructionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





