छत्तीसगढ़
बुजुर्ग महिला से झांसा देकर लूट, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस
Shantanu Roy
20 April 2025 12:34 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। न्यायधानी में एक बुजुर्ग महिला को नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. बावजी नगर की रहने वाली पीड़िता हेमलता भोंसले शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे दवा लेने निकली थी, लेकिन रास्ते में तीन लोगों ने ऑटो में बैठाकर उन्हें घर छोड़ने का भरोसा दिलाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के मुताबिक आरोपियों में एक नाबालिग लड़की, एक महिला और एक अधेड़ उम्र का पुरुष शामिल था. तीनों आरोपी बुजुर्ग महिला को इधर-उधर घुमाते रहे और फिर रास्ते में पीने के लिए पानी की बोतल दी।
जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. पानी पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन और 6000 रुपये नगद लूट लिए. आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में यादव गार्डन के पास छोड़ दिया और फरार हो गए. रात करीब 10:30 बजे परिजन तलाश करते हुए महिला के पास पहुंचे और उसे घर लाए. इस दौरान पीड़िता के पास एक बैग भी मिला, जिसे आरोपियों ने वहीं छोड़ दिया था. उसमें नकली नोट जैसे कागजों के बंडल भरे थे. डरी-सहमी बुजुर्ग महिला ने इस पूरी घटना की शिकायत शनिवार को सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





