हरियाणा

Haryana: नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

Sarita
7 Jan 2025 12:33 PM IST
Haryana:  नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर जिले के साढौरा कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात का शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती दोपहर नकटी नदी में एक नवजात का शव मिला। मृत बच्चा लड़का था जिसे बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया था। उसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। वहां खेल रहे बच्चों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने उसे मिट्टी में दबा दिया। बाद में साढौरा थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Next Story