भारत

संध्या थिएटर भगदड़: अल्लू अर्जुन ने अस्पताल में की घायल बच्चे से मुलाकात

jantaserishta.com
7 Jan 2025 12:01 PM IST
संध्या थिएटर भगदड़: अल्लू अर्जुन ने अस्पताल में की घायल बच्चे से मुलाकात
x
हैदराबाद: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर भगदड़ में घायल हुए बच्चे श्रीतेजा से मंगलवार को बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे से मुलाकात करने के बाद वह रवाना हो गए।
अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल से बाहर निकलते नजर आए। अभिनेता के लुक में भी काफी बदलाव देखा गया। वह अपने हेयर स्टाइल को चेंज कर चुके हैं। बड़े बालों को उन्होंने छोटे बालों में बदल लिया है।
4 दिसंबर को हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, मृतक महिला का बच्चा घायल हो गया था। घायल बच्चे का बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिससे मंगलवार को अभिनेता ने मुलाकात की और हालचाल जाना।
घायल बच्चे के पिता ने हाल ही में अपडेट देते हुए बताया था कि उसकी सेहत में सुधार हो रही है। भगदड़ मामले में शुक्रवार को नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली थी।
अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका पर नामपल्ली कोर्ट ने 27 दिसंबर को सुनवाई की थी। लेकिन, पुलिस ने जमानत याचिका पर जवाबी दलीलें दाखिल करने के लिए समय मांगा था, इसलिए कोर्ट ने सुनवाई 30 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। इसके बाद 30 दिसंबर को कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील और पुलिस द्वारा दायर जवाबी दलीलें सुनी और फिर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे शुक्रवार को सुनाया गया था।
अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उनके वकीलों ने हाई कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें उसी दिन अंतरिम जमानत मिल गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story