हरियाणा

Haryana: सो रहे परिवार पर गिरी घर की छत, बच्ची की मौत

Bharti Sahu 2
19 Aug 2024 10:03 AM IST
Haryana: सो रहे परिवार पर गिरी घर की छत,  बच्ची की मौत
x
Haryana: कुरुक्षेत्र जिले के दर्रा खेड़ा क्षेत्र में आज सुबह करीब चार बजे उस समय चीख पुकार मच गई जब सो रहे परिवार पर घर की छत गिर गई। मलबे में दबने से सात साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें माता-पिता व तीन बच्चे शामिल है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं बाद में मृतक बच्ची का शव मोर्चरी हाउस में ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं छत कैसे गिरी यह भी जांच की जा रही है।
Next Story