भारत

मॉल में किया गलत काम, पुलिसकर्मी का बेटा पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
19 Aug 2024 10:00 AM IST
मॉल में किया गलत काम, पुलिसकर्मी का बेटा पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

दोस्त भी पकड़ाया.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक अनोखा मामला सामने आया है. पटना पुलिस ने एक दरोगा के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने उस पर पटना के एक मॉल से काजू चोरी करने का आरोप लगाया है. दरोगा के बेटे के साथ उसका एक दोस्त भी पकड़ा गया है.
दरअसल पूरा मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है. यहां के राजाबाजार इलाके में एक मॉल है. 14 अगस्त को बिहार के आरा में तैनात एक दारोगा का बेटा अपने साथी के साथ स्मार्ट बाजार मॉल गया था. कहा जा रहा है कि उसने उस मॉल से काजू का एक पैकेट चोरी कर लिया.
जानकारी के मुताबिक वह मॉल से बाहर निकल ही रहा था कि एग्जिट पॉइंट पर लगी डिटेक्टर मशीन में उसकी चोरी पकड़ी गई. मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने दरोगा के बेटे और उसके साथी को पकड़ लिया और शास्त्रीनगर थाने को इसकी सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शास्त्रीनगर पुलिस दारोगा के बेटे की हरकत की जानकारी उसके पिता को दे दी गई है. फिलहाल दारोगा के बेटे और उसके साथी को जेल भेज दिया गया है. इस पूरे मामले पर पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने बच रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story