हरियाणा

Haryana: कार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, 25 घायल

Sarita
21 Jun 2025 11:48 AM IST
Haryana: कार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, 25 घायल
x
Haryana हरियाणा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिलासपुर से जयपुर की ओर हाईवे पर चढ़ रही वैगनआर कार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी राजस्थान रोडवेज की बस पलट गई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंडक्टर समेत एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान रोडवेज की बस दिल्ली से जयपुर होते हुए सीकर जा रही थी। लोगों की मानें तो कार चालक ने रोडवेज बस से पहले निकलने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकल सका।
वहीं कार को अचानक हाईवे पर आता देख राजस्थान रोडवेज बस के चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ऐसे में गाड़ियां मौके पर ही रुक गईं और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। लोगों और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बस कंडक्टर और एक बच्चे को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story